Home » लंदन के रेड कार्पेट पर कंफर्म की अपनी प्रेगनेंसी, ब्लैक गाउन में दिखी राधिका आप्टे,सरप्राइज्ड है फैंस..

लंदन के रेड कार्पेट पर कंफर्म की अपनी प्रेगनेंसी, ब्लैक गाउन में दिखी राधिका आप्टे,सरप्राइज्ड है फैंस..

राधिका ने 2012 मे ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और सिंगर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है। लंदन और मुंबई के बीच समय बिताने वाला यह जोड़ा मनोरंजन उद्योग में काम करने के बावजूद लाइमलाइट में रहना कम पसंद करता है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री राधिका आप्टे ने 16 अक्टूबर, बुधवार को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म सिस्टर मिडनाइट की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। वहां, उन्होंने अपने बड़े बेबी बंप को दिखाया, जिससे उनके फैंस शॉक्ड रह गए। राधिका आप्टे ने दुनिया भर को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। राधिका लंदन फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर ब्लैक गाउन पहने उतरी थीं। यहां उनकी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ का प्रीमियर हुआ। ऐसे में एक्ट्रेस ने बड़े ही फिल्मी अंदाज मे फैंस को खुशखबरी भी दी।

लोगों ने लुटाया प्यार
राधिका ने काले रंग की ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस पहनी थी और बालों का बन बनाया हुआ था। शादी के 12 साल बाद राधिका आप्टे मां बनने जा रही है। अभिनेत्री को बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ था। एक ने लिखा, “हे भगवान!!! वह गर्भवती है, कितनी खुशी की बात है।” तो किसी ने “आह! प्रीमियर और आपकी गर्भावस्था के लिए बधाई! आप रेड कार्पेट पर हैं,” एक और ने लिखा। “सभी चीजों पर बधाई”।

कौन है उनके पति?

राधिका ने 2012 मे ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और सिंगर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है। लंदन और मुंबई के बीच समय बिताने वाला यह जोड़ा मनोरंजन उद्योग में काम करने के बावजूद कम प्रोफ़ाइल रखना पसंद करता है। उनकी मुलाकात 2011 में हुई थी जब राधिका डांस सीखने के लिए लंदन में थीं और जल्द ही साथ रहने लगीं। 2013 में डांस प्रोग्राम से पहले उन्होंने 2012 में शादी की थी।

Read Also: Dancing Queen Sapna Chowdhary : सपना की जिंदगी को अब बड़े पर्दे पर लाएंगे महेश भट्ट

Related Articles