Home » बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की होगी बढ़ोतरी

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की होगी बढ़ोतरी

by Rakesh Pandey
बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के लोगों को बढ़ती सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा है। तापमान में बढ़ोतरी संभव है। राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 28 नवंबर तक ये स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इस कारण राज्‍य में 27 और 28 नवंबर तक बादल छा सकते हैं और मौसम शुष्‍क रहेगा। वर्षा होने की फिलहाल संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 नवंबर और 3 दिसंबर सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्‍क रहेगा।

सबसे कम गढ़वा का तापमान :
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री डाल्टेनगंज का ही रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ऐसा रहेगा राज्य का मौसम :
27 नवंबर : सामान्यतः बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा
28 नवंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा
29 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा
30 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम :
27 नवंबर : सामान्यतः बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
28 नवंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
29 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
30 नवंबर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।

READ ALSO : 

Related Articles