Home » Jammu and Kashmir Transfers : जम्मू कश्मीर में 200 से अधिक तबादले, राज्य में होना है विधानसभा चुनाव

Jammu and Kashmir Transfers : जम्मू कश्मीर में 200 से अधिक तबादले, राज्य में होना है विधानसभा चुनाव

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क :  Jammu and Kashmir Transfers :  चुनाव आयोग ने कल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए आयोग ने कल 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इधर हरियाणा और महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हरियाणा में 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर को तारीखों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में किन राज्यों में चुनाव होने हैं इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

Jammu and Kashmir Transfers : चुनाव से पहले बदले गए कई जिलों के डीएम, एसपी

वहीं चुनाव की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के डीएम और एसपी बदले गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारी इधर से उधर भेजे गए हैं। बता दें कि इसके लिए लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ सप्ताह पहले निर्देश दिया था कि वे राज्य में अपने अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में करें जहां चुनाव होने हैं।

Jammu and Kashmir Transfers : सितंबर और अक्टूबर के महीने में कराया जाएगा चुनाव

वहीं जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों के तहत विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में कुल 20 जिले हैं और इनमें ही 90 विधानसभा सीट मौजूद हैं जहां पर सितंबर और अक्टूबर के महीने में चुनाव कराया जाएगा। सबसे आखिरी चरण में कश्मीर के ऊपरी हिस्से में चुनाव कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पहले चरण यानी 18 सितंबर को जम्मू के किश्तवाड़, रामबन, डोडा और कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण में यानी 25 सितंबर को कश्मीर के गंदरबल, श्रीनगर, बडगांव जबकि जम्मू के पुंछ, रजौरी और रियासी में मतदान कराया जाएगा। वहीं तीसरे और आखिरी चरण में 1 अक्टूबर को फोर्स ऊपर की ओर चली जाएगी। इस दौरान उत्तरी कश्मीर के ऊपरी हिस्से में चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ रीजन में चुनाव होगा।

Jammu and Kashmir Transfers : इन सीटों पर होगा पहले मतदान

पहले चरण में पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपुरा, जैनापुरा, शोपियां, डी.एस.पुरा, कुलगाम, देवसर, दोरु, कोकेमाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंदनाग, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहारा, शंगुस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पड्डेर-नागसेनी, भदरवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल में चुनाव होगा।

वहीं दूसरे चरण में कांगन, गंदरबल, हजरतबल, खान्यार, हब्बाकडल, लाल चौक, चन्नापुरा, जादीबल, ईदगाह, सेंट्रल शालटंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चार-ए-शरीफ, चडूरा, गुलबर्ग , रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, काकाकोटे सुंदरबानी,नावशेरा, राजौरी, बुढल, तन्नामंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली, मेंडर में चुनाव होंगे।

वहीं तीसरे चरण में जम्मू-कश्मीर के करनाह, त्रेघाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंद्वाड़ा, लंगाते, सोपोर, राफियाबाद, उरी, बारामुल्ला, गुलमर्ग, वगूरा-क्रीरी, पाटन, सोनावाड़ी, बांदीपोरा, गुरेज उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनानी, रामनगर, बानी, बिलावड़, बसोही, जसरोटा, कठुआ हीरानगर, रामगढ़, सांबा, विजयपुर, बिश्नाह , सुचेतगढ़, आर.एस.पुरा -जम्मू साउथ, बाहू, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ अखनूर और चाम्ब में मतदान कराया जाएगा।

Read Also-IAS Officer Rajesh Kumar Singh : राजेश सिंह बने देश के नए रक्षा सचिव, जानिए और किन-किन अधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

Related Articles