Home » Ghatshila News : स्कूली बच्चियों ने घाटशिला थाना प्रभारी और जवानों की कलाई में राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Ghatshila News : स्कूली बच्चियों ने घाटशिला थाना प्रभारी और जवानों की कलाई में राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन कार्यक्रम में विद्यालय की बहनों ने सभी भैया को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। पूरे कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यालय के आचार्य-आचार्या, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

by The Photon News Desk
Ghatshila News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला :  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्या भारती विद्यालय बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, घाटशिला की बहनों ने घाटशिला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिस जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके कर्तव्य पालन, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं से राखी बंधवाई और दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा सहित सभी पुलिस जवानों ने छात्राओं से राखी बंधवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी ने सभी बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य लखनलाल करमाली ने विद्यालय की ओर से थाना प्रभारी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

इसके अलावा विद्यालय परिसर में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की बहनों ने सभी भैया को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। पूरे कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यालय के आचार्य-आचार्या, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आयोजन में रहे ये उपस्थित

कार्यक्रम में आचार्य-आचार्याओं में छंदा मुखर्जी, मल्लिका बनर्जी, कुमुद शर्मा, ओमप्रकाश अवस्थी, लक्खीकांत बारी, गौत्तम अधिकारी, भवेश कुमार भगत, रंजना मिश्रा, विश्वनाथ बेरा, सुमन महतो, दुखी राम विषई एवं कौशल्या बारी समेत अन्य उपस्थित रहे। रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया संदेश रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ समाज की सुरक्षा में पुलिस जवानों के योगदान और उनके प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया।

Read Also- Jharkhand Recruitment: हाईकोर्ट से राहत के बाद भी सस्पेंस बरकरार, कई विभागों में कर्मचारियों को नहीं मिल रही ड्यूटी; अफसर छुट्टी पर

Related Articles