Jamshedpur News : जमशेदपुर में विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा के मौके पर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी और ट्रैफिक डीएसपी के निर्देश पर सभी ट्रैफिक जोन में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी ने कहा कि भीड़ और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पूजा पंडालों के आसपास ट्रैफिक फ्री जोन बनाए जाएंगे। हेलमेट न पहनने, गलत पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक डीएसपी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने और उस पर सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया। मानगो ट्रैफिक प्रभारी हरिऔध करमाली ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी, संयम और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूजा पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए शहर में पूरी सतर्कता से ड्यूटी की जाएगी।
Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स गेट के पास युवक पर चापड़ से हमला, हालत नाजुक

