Home » Tamilnadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश से लोग बेहाल, बचाव कार्य में सेना तैनात

Tamilnadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश से लोग बेहाल, बचाव कार्य में सेना तैनात

by Rakesh Pandey
tamilnadu rain
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई : तमिलनाडु के दक्षिणी जिले इन दिनों बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। (Tamilnadu Rain) दरअसल, इन जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु में बारिश और बाढ़ के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु के थुटुकुडी जिले में कई जगहों पर रविवार को 525 मिमी बारिश हुई। इसके चलते थुटुकुडी में बाढ़ से आम जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है।

मौसम विभाग के अनुमान ने बाढ़ से जूझ रहे लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। (Tamilnadu Rain) बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स से खाने के पैकेट और अन्य जरूरी सामान गिराया जा रहा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी घाटों पर भी तेज बारिश होने से मुल्‍लापेरियार बांध का जल स्‍तर 136 फीट पर पहुंच गया है। इस कारण बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई थी।

Tamilnadu Rain: लगातार हो रही है बारिश

थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, कन्याकुमारी और रामनाथपुरम सहित तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में रविवार की सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा, तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के पूर्वी तटीय इलाकों और मन्नार की खाड़ी पर चक्रवाती हवाओं की भी चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री से मिलेंगे सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा है कि चेन्नई मौसम विभाग ने 17 और 18 दिसंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश अनुमान से ज्यादा हुई। साथ ही हमें चेतावनी भी देर से मिली थी। तमिलनाडु सरकार ने इसके बावजूद राहत और बचाव कार्य के लिए पर्याप्त इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री स्टालिन आज शाम में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी देंगे। बता दें कि तमिलनाडु के तटीय इलाके केप कोमरिन में चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से राज्य के दक्षिणी जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।

दक्षिणी जिलों में कई नदियां और झीलें ओवरफ्लो कर रही हैं। बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों की कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी में तैनाती की गई है।

तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव ने दिया आश्वाशन

तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव शिवदास मीणा ने कहा है कि 7,000 से अधिक लोगों ने तूतीकोरीन जिले के 84 राहत शिविरों में आश्रय लिया है। (Tamilnadu Rain) चेन्‍नई में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि 80 से अधिक नावों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। केंद्र सरकार से बाढ़ में फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री और आवश्‍यक सामान गिराने और बचाव कार्य के लिए सेना, नौसेना और वायुसेना को तैनात करने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि थूथुकुडी, श्रीवैकुंठम, सातांकुलम और तिरूचेन्‍दूर में पिछले 24 घंटों में 50 से 95 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है। (Tamilnadu Rain)

राहत एवं बचाव कार्य के लिए मंत्रियों और अधिकारियों की तैनाती

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारी बारिश (Tamilnadu Rain) की वजह से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों को तैनात किया है। हर एक जिले की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ नौकरशाह को नियुक्त किया गया है। स्टालिन ने जिला कलेक्टरों को संवेदनशील इलाकों में राहत केंद्र और नावें तैयार रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को जल्दी निकालने का भी निर्देश दिया है। निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है।

श्री वैकुंडम में रेलवे ट्रैक को भी नुकसान

बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसे हालात नहीं देखे। बाढ़ में फंसे लोगों को राहत व बचाव टीमें रस्सियों के सहारे बाहर निकाल रही है और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं। (Tamilnadu Rain) भारी बारिश की वजह से श्री वैकुंडम में रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। ट्रैक के बीच की गिट्टियां पानी के बहाव में बह गई हैं और पटरियां हवा में लटक रही हैं। बारिश इतनी ज्यादा हुई है कि इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि थूथुकुडी में तिरुनेलवेली के कई स्थानों पर चार फुट ऊपर तक पानी बह रहा है।

कोविलपट्टी सहित अन्य स्थानों पर भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। वहीं, थामिराबरानी में कई नदियां उफान पर हैं।

Tamilnadu Rain: ट्रेनें-फ्लाइट कैंसिल

राज्य के दक्षिणी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजधानी चेन्नई और आसपास के तीन जिले इस महीने की शुरुआत में आए चक्रवात की वजह से मची तबाही से अभी उबर ही रहे हैं। चक्रवात की वजह से यहां पर बाढ़ आ गई थी। वहीं, तूतीकोरिन जाने वाली उड़ानों को डायवर्ट या रद्द कर दिया गया है। तिरुनेलवेली से आने-जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सहित सत्रह ट्रेनों को आंशिक या पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।

READ ALSO: INDIA Meeting: इंडिया की बैठक में ममता बनर्जी ने खड़गे का नाम पीएम कैंडिडेट के लिए सुझाया

Related Articles