Home » मुन्नवर के सिर सजा बिगबॉस 17 का ताज, जानिए टॉप 3 में कौन रहे शामिल

मुन्नवर के सिर सजा बिगबॉस 17 का ताज, जानिए टॉप 3 में कौन रहे शामिल

by The Photon News Desk
Munawar Faruqui
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। Bigg Boss 17 Finale: कलर्स चैनल के पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 17 का कल रात को बिगबॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस शो के विजेता बने मुनव्वर फारूकी। बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने फिनाले में अभिषेक कुमार को वोटिंग में मात देकर जीत हासिल कर ली है। मुनव्वर ने शो में अपनी दमदार कॉमेडी और शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Munawar Faruqui

उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम और एक Hyundai Creta कार भी मिली है और इसके साथ उन्हें खूब सारा नेम-फेम भी मिला है। मुनव्वर फारुकी के लिए ये खुशी और भी बड़ी इसीलिए है क्योंकि फिनाले वाले दिन यानी 28 जनवरी को उनका बर्थडे भी था। वहीं अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनरअप रहे, जबकि मनारा चोपड़ा तीसरे, अंकिता लोखंडे चौथे और अरुण माशेट्टी पांचवे पायदान पर रहे।

टॉप 3 में कौन रहे शामिल

Munawar Faruqui के अलावा टॉप 3 में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा शामिल थे। अभिषेक कुमार पहले रनर अप रहे, जबकि मन्नारा चोपड़ा तीसरे स्थान पर।

मुन्नवर की जीत पर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा

Munawar Faruqui की जीत पर उनके फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके विजेता होने से संबधित पोस्ट जमकर किए जा रहे हैं।

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui का सफर

Munawar Faruqui  का बिगबॉस में सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। शो में उनकी कई बार लड़ाई भी हुई, लेकिन दर्शकों ने हमेशा उनका साथ दिया।

Munawar Faruqui

बिगबॉस 17 के विजेता बनने पर मुन्नवर ने कहा

बिगबॉस 17 के विजेता बनने पर मुन्नवर ने कहा कि वे इस जीत से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके फैंस के प्यार और सपोर्ट के बिना संभव नहीं थी। वहीं विजेता बनने के बाद मुनव्वर फारूकी ने यह भी कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मुझे जो प्यार मिल रहा है वे मुझे बाहर आकर पता चला है। इस तरह के फैन्स नसीब वालों को मिलते हैं और मुन्नवर नसीब वाला है।

READ ALSO : Filmfare Award 2024 घोषित, विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का अवार्ड

Related Articles