एंटरटेनमेंट डेस्क : तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक का दुनियाभर में बड़ा नाम है। (Abdu Rozik) अब्दू रोजिक की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। वहीं, अब्दु पर एक बड़ी मुसीबत मंडरा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम आया है, जिसके बाद ED ने 14 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए समन किया था।
आज ईडी के दफ्तर पेश हुए
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12:30 बजे अब्दू को मुंबई ED दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई। हालांकि, सिंगर के वकीलों का कहना है कि अब्दु को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बतौर गवाह के तौर पर पेश होने के लिए बुलाया गया है।
कौन हैं Abdu Rozik
अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और एक्टर हैं। भारत में उनका नाम साल 2022 में ज्यादा चर्चा में रहा, जब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के तौर पर वो मुंबई आए। बिग बॉस 16 के दौरान अब्दु रोजिक भारत में फेमस हुए और वो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अब्दु रोजिक ने बिग बॉस के दौरान बताया था कि उन्हें बर्गर काफी पसंद है, लेकिन वो बर्गर को ‘बुर्गिर’ कहते थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने मुंबई में रेस्टोरेंट खोला और अब उसी मामले में उन्हें ED का समन मिल गया है।
अब्दु रोजिक को ED समन क्यों मिला?
बता दें कि हसलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अली असगर शिराजी ने कंपनी बनाई थी। वहीं, शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक समेत कई लोगों के स्टार्टअप को फंडिंग दी गई थी। कंपनी पर कई स्टार्टअप परियोजनाओं में नार्को फंडिंग के जरिए पैसा कमाने का आरोप है। इसमें ठाकरे चाय और स्नैक्स और अब्दु रोजिक की बर्गर ब्रांड ‘बुर्गिर’ शामिल है।
अब्दु ने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी थ्रू हसलर्स के साथ मिलकर अपना बर्गर ब्रांड शुरू किया था। ये आरोप है कि अली असगर शिराजी ने अब्दु के इस ब्रांड में निवेश किया है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है। शिव ठाकरे की तरह अब्दु को भी गवाह की ही तरह पूछताछ के लिए बुलाया गया।
READ ALSO: मिशन गगनयान के लिए चुने गए एस्ट्रोनॉट, जानिए इनके बारे में

