अक्सर देखा जाता है कि अगर हम किसी फल को फ्रिज में रखते है, तो उसका स्वाद बदल जाता है। कटे फल को अगर आप फ्रिज में रखते हैं, तो इसके कई नुकसान भी होते हैं। इसी तरह कटे तरबूज को फ्रिज में रख देते है, तो यह कई नुकसान पहुंचाता है।

Watermelon: तरबूज के फ्रिज में रखने के नुकसान
एक्सपर्ट के अनुसार फ्रिज में अगर तरबूज रखते है, तो इसके पौष्टिक तत्व कम हो जाते हैं। अमेरिका के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के रिसर्च के अनुसार तरबूज को हमेशा कमरे के तापमान में ही रखना ज्यादा अच्छा होता है। इससे तरबूज में पोषक तत्व बने रहते हैं। वहीं, अगर तरबूज को फ्रिज में रख दिया तो इसके पोषक तत्व घट जाते हैं। अगर तरबूज को काटकर फ्रिज में रखते है, तो इसमें बैक्टीरिया का जन्म हो जाता है।
इसके अलावा तरबूज को फ्रिज में रखने से इसका रंग, स्वाद, और गुण बदल जाता है। तरबूज के अंदरुनी भाग में पानी होता है और फ्रिज में रखने से यह पानी जम सकता है, जिससे तरबूज का टेक्सचर और स्वाद प्रभावित हो सकता है। कटे हुए तरबूज को फ्रिज में रखने से इसका स्वाद बिगड़ या खराब हो सकता है।
Watermelon: शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है तरबूज
गर्मियों में तरबूज का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है। इस फल में 97 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को पर्याप्त पानी देता है। इसके साथ ही यह शरीर के ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी बैलेंस करता है। तरबूज में सिटूलिन अमीनो एसिड पाया जाता है, जो नाइट्रेट ऑक्साइड के प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर रेगुलेट होता है।
इसके साथ अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो तरबूज खा सकते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है। विटामिन सी, विटामिन ए, और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों, त्वचा, और नसों के स्वस्थ विकास में मदद करता है। इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने में हेल्प करता है। तरबूज में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में काम करता है।
READ ALSO : झामुमो के विधायकों-सांसदों ने लोकसभा चुनाव पर किया मंथन

