Home » दिल्ली के CM ने जेल जाने से पहले कहा – भगत सिंह की तरह फांसी पर चढ़ने को तैयार

दिल्ली के CM ने जेल जाने से पहले कहा – भगत सिंह की तरह फांसी पर चढ़ने को तैयार

by Rakesh Pandey
Kejriwal's Liquor Policy Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 21 दिनों की उनकी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त हो चुकी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा केजरीवाल को 2 जून तक तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया था।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal:  एग्जिट पोल को बताया फर्जी

सरेंडर करने से पूर्व केजरीवाल ने आप (AAP) हेड क्वार्टर से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एग्जिट पोल के परिणाम को फर्जी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 4 जून को भाजपा सत्ता में वापसी नहीं नहीं करने जा रही है।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: समर्थकों के सामने दिया भावुक संदेश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि आपका बेटा आज वापस जेल जा रहा है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मैं किसी घोटाले में शामिल हूं, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमन्त्री ने यह स्वीकार किया है कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वे मुझे एक अनुभवी चोर बताते हैं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: भगत सिंह से की अपनी तुलना

अरविंद केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह से अपनी तुलना करते हुए कहा कि “भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाए, तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है। मैं जेल जा रहा हूं तो पता नहीं कब वापस आऊंगा। भगत सिंह को फांसी हुई तो मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।”

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: जमानत के लिए दी याचिका

वापस जेल जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक का दौरा किया और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने गए। जेल जाने से पूर्व सीएम ने अपने बच्चों को गले से लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया। केजरीवाल ने दिल्ली की एक अदालत में अपनी जमानत के लिए याचिका भी दायर की है, जिस पर 5 जून को सुनवाई होगी।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट को दिया धन्यवाद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि “माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर, मैं चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Read Also-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाई

Related Articles