Home » कॉल कर पूछते थे जननी सुरक्षा योजना के लाभ मिला की नहीं, डिटेल्स बताते ही खाली कर देते थे अकाउंट

कॉल कर पूछते थे जननी सुरक्षा योजना के लाभ मिला की नहीं, डिटेल्स बताते ही खाली कर देते थे अकाउंट

by Rakesh Pandey
Cyber Thagi Jamtara
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा:  Vicious Cyber Thugs Of Jamtara:  जामताड़ा के शातिर साइबर ठगों ने देशभर के कई नामचीन लोगों व करोड़पतियों को तो निशाना बनाया ही, इन्होंने गरीब प्रसूता के नाम पर सरकार की ओर मिलने वाली राशि देने के नाम पर भी सैंकड़ों को चूना लगा दिया। इस बात का खुलासा शुक्रवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पकड़े चार शातिरों के हवाले से हुआ है। छापेमारी के दौरान करामटांड़ के रतनोडीह गांव से दीपू कुमार मंडल और विक्की कुमार मंडल, जबकि सियाटांड़ गांव से जगेश मंडल और विक्की कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इन अपराधियों ने लोगों को बैंक अधिकारी, बिजली विभाग का अधिकारी, गैस एजेंसी का सप्लायर बनकर ठगा। साथ ही ये शातिर आंगनबाड़ी केंद्रों के डिटेल्स के आधार पर प्रसूता महिलाओं को कॉल कर ये पूछते थे कि उन्हें अब तक जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिला या नहीं। जवाब न मिलने पर ये शातिर ऐसी महिलाओं व उनके स्वजनों को एक लिंक भेजते थे और उन्हें अपना डिटेल शेयर करने को कहते थे। जो भी इनके झांसे में आया इन अपराधियों ने उनके खातों में सेंधमारी कर ली। अपने अलग-अलग तरीकों से इन शातिरों ने सैंकड़ों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

जामताड़ा पुलिस अब इन शातिरों के हाथ आंगनबाड़ी केंद्रों के डिटेल्स कैसे हाथ लगे इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है। क्योंकि जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने के नाम पर ये शातिर अबतक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तक के लोगों को भी ठगी अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं।

इस बात की जानकारी जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। नैथानी ने बताया कि इन शातिरों की गिरफ्तारी के लिए जामताड़ा साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान की अगुवाई में पुलिस टीम ने करमाटांड़ के अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। आरोपितों के पास से 15 मोबाइल और 18 फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपितों से पूछताछ और केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Vicious Cyber Thugs Of Jamtara: जागेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ के थाने में दर्ज है ठगी का मामला

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में जगेश मंडल का पुराना क्राइम रिकार्ड रहा है। वह साइबर अपराधी पूर्व में भी छत्तीसगढ़ के अर्जुनी थाना में दर्ज एक मामले का आरोपित रह चुका है। इन शातिरों के मोबाइल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं ताकि इस बात का पता चल सके कि अबतक इन्होंने कितने लोगों का अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

Read Also-लेखिका अरुंधति राय पर यूएपीए के तहत चलेगा केस, दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

Related Articles