सेंट्रल डेस्क: Home minister Amit shah : देश में एनडीए की सरकार बनने के बाद अब इस नई सरकार ने कामकाज भी शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन नरेंद्र मोदी जी-7 की बैठक के लिए इटली चले गए। इधर, फिर से गृह मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके अमित शाह सुरक्षा और खुफिया तंत्र की समीक्षा में जुट गए हैं। फिलहाल फोकस जम्मू-कश्मीर के हालात और आगामी अमरनाथ यात्रा पर है।
Home minister Amit shah : अधिकारियों के साथ सुरक्षा के मुद्दे पर होगी चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह की आज RAW (Research and Analysis Wing) और NSA (National Security Agency) के अधिकारियों के साथ अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक को आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर भी काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि इसके पूर्व भी गृह मंत्री की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षात्मक बैठक हो चुकी है।
Home minister Amit shah : जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं पर नजर
हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। आतंकियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में एक दर्जन से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। ये तीर्थयात्री बस में सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाकर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस घटना ने सरकार को घाटी में स्थिति की समीक्षा करने पर मजबूर कर दिया।
Home minister Amit shah : बैठक में ये रहेंगे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनेवाली बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ, RAW के चीफ, पारा मिलिटरी फोर्सेस के डीजी सहित अन्य शीर्ष क्रम के अधिकारी शामिल रहेंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगे के लिए रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। हाल में हुई आतंकी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लिए जानेवाले एक्शन पर भी चर्चा की जा सकती है।

