
रांची/Arrival of Monsoon in Jharkhand: झारखंड में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। ऐसी धमाकेदार एंट्री हुई कि राजधानी रांची बारिश से सराबोर हो गई। वहां का मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वही यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर आ गया। वही प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री डाल्टनगंज व सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी पूरे राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है।
Arrival of Monsoon in Jharkhand: आने वाले दिनों में होगी अच्छी बारिश
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अब मानसून का पूरा इफेक्ट देखा जा सकता है। वही रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश हुई है। आने वाले एक-दो दिन में पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी। इस बार मानसून चार दिन लेट आया है। लेकिन, बारिश सामान्य होगी। आज कुछ जिले में जबरदस्त तो कहीं-कहीं छिटपुट बारिश देखी जाएगी।
Arrival of Monsoon in Jharkhand: 15 जून को सबसे गर्म रहा सरायकेला खरसावां
पारा मौसम केंद्र, रांची के ताजा मौसम अपडेट में बताया गया है कि राज्य में शनिवार को सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान सरायकेला -खरसावां में रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची और पलामू जिले में कहीं-कहीं सीवियर हीट वेव रिकॉर्ड किया गया है। वही गढ़वा जिले में भी आज हीट वेव की स्थिति देखी गई है।
Arrival of Monsoon in Jharkhand: झारखंड के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार
राज्य के ज्यादातर जिलों में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। सिर्फ पाकुड़ और साहिबगंज ही दो ऐसे जिले रहे हैं जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Arrival of Monsoon in Jharkhand: 16 से 19 जून तक ऐसा रहेगा रांची का तापमान
16 जून को रांची का अधिकत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वही 17 जून को अधिकत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वही 18-19 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

