Home » Israel warning to Hezbollah : इजराइल पर हिजबुल्लाह के हवाई हमले के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, गंभीर संघर्ष की आशंका

Israel warning to Hezbollah : इजराइल पर हिजबुल्लाह के हवाई हमले के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, गंभीर संघर्ष की आशंका

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Israel warning to Hezbollah : दो देशों के बीच की नफरत और युद्ध का शिकार मासूम बच्चे बन रहे हैं। इजराइल और हमास का युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इसी बीच लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने मिसाइल द्वारा इजराइल के गोलान हाइट्स पर हवाई हमला किया। इसमें 12 बच्चों की मृत्यु हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। मृतक बच्चों की आयु 12 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिस समय यह हमला हआ उस दौरान सभी बच्चे एक फुटबॉल मैदान में खेल रहे थे।

Hezbollah Attacks Isreal :  हिजबुल्लाह ने हमले से किया इनकार

हिजबुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि यह हमला उसके द्वारा नहीं कराया गया है। इजरायल पर हुए इस हमले के बाद से इजराइल और हिजबुल्ला में संघर्ष की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

Hezbollah Attacks Isreal :  बदला लेने की दी चेतावनी

अमेरिका के दौरे पर गए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वापस अपने देश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री से लेकर विदेश मंत्री तक सभी ने इजराइल पर हुए इस हमले का बदला लेने की चेतावनी हिजबुल्लाह को दी है।

Read also- Hezbollah Attacks Isreal : इजरायल के फुटबॉल मैदान पर हिजबुल्लाह ने बरसाये रॉकेट, खेल रहे 12 बच्चों की मौत

Related Articles