जमशेदपुर : B.Ed trainees launched literacy campaign in Jamdih : एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एनएसएस सेल की ओर से गुरुवार को असनबानी गांव के जामडीह टोला में बीएड के प्रशिक्षुओं ने साक्षरता अभियान चलाया। अभियान में जामडीह गांव की महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। अभियान के क्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षा क्यों जरुरी है।
साथ ही कुछ महिलाओं की साक्षरता की जांच की गयीl छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर शिक्षण जागरूकता अभियान चलाया। गांव के बच्चों और महिलाओं के शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए उपहार स्वरूप पठन सामग्री भी भेंट की गयीl अभियान में कॉलेज की प्रिंसिपल पिंकी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका भारती, भवतारण भकत, डॉली सिंह, मिली कुमारी, मधुसूदन महतो समेत सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए
Read Also – Jharkhand University Scam : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : एक अकाउंट से दूसरे में ट्रांसफर किए गए करोड़ों रुपये

