Home » CM से मिला टाकू, पुरानी पेंशन योजना के लिए जताया आभार

CM से मिला टाकू, पुरानी पेंशन योजना के लिए जताया आभार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : kolhan University Teachers Association :  शहर के दौरे पर गुरुवार को आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोल्हान यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (टाकू) के शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस क्रम में टाकू के वरीय सदस्य डॉ. संजय यादव ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इसके अलावा शिष्टमंडल ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन के प्रति भी आभार जताया। तत्पश्चात शिक्षकों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी मुलाकात की। शिष्टमंडल में डॉ. संजय यादव, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार रवानी, डॉ. स्वाति सोरेन शामिल थीं।

Related Articles