Home » Atal Bihari Vajpayee : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, स्मृति स्थल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Atal Bihari Vajpayee : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, स्मृति स्थल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

by Rakesh Pandey
Atal Bihari Vajpayee
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Atal Bihari Vajpayee : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी शुक्रवार 16 अगस्त को पुण्यतिथि है। इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर पहुंचना शुरू कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है।

यहां बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली में हुआ था। उनका जन्म 1924 में ग्वालियर में हुआ था। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम थे। आइए जानते हैं कि अभी तक अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं।

Atal Bihari Vajpayee : राष्ट्रपति मुर्मु ने भी दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शुक्रवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचीं। यहां उन्होंने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Atal Bihari Vajpayee : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर कह जाता है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शिष्यों में से एक थे। वहीं शुक्रवार को राजनाथ सिंह ‘सदैव अटल’ पहुंचे और उन्होंने अपने गुरु वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी गोद ली हुई बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ‘सदैव अटल’ पहुंची। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने पिता को याद किया।

Atal Bihari Vajpayee : एनडीए के नेताओं ने भी दी अटल बिहारी को श्रद्धांजलि

वहीं केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कई सारे एनडीए नेता सदैव अटल पहुंचे। इसके साथ ही जेडीयू नेता संजय झा, नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो, सिक्किम प्रेम सिंह तमांग, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गिरिराज सिंह, वीरेंद्र कुमार, डॉ.जीतेंद्र सिंह और अन्य नेताओं ने भी पूर्व पीएम को ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है।

Read Also-PM modi : कुछ लोगों को भारत की तरक्की पच नहीं रही है: प्रधानमंत्री

Related Articles