Home » हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, सड़क मार्ग से वाराणसी गये Defence Minister

हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, सड़क मार्ग से वाराणसी गये Defence Minister

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी: भाजपा के पलामू प्रमंडलस्तरीय संकल्प यात्रा की शुरूआत करने श्री बंशीधर नगर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर श्रीबंशीधर नगर आया प्राइवेट कंपनी के हेलिकाप्टर का फ्यूल खत्म हो गया। जिसके चलते हेलिकाप्टर वापस नहीं जा सका। वहीं दोनों केंद्रीय मंत्रियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र डीसी को दे दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ उन्हें रवाना किया गया है। साथ ही हेलिकाप्टर को गढ़वा हेलिपैड पर मंगा लिया गया है। फ्यूल भरने के बाद उसे वापस भेजा जाएगा।

वहीं हेलिकाप्टर में फ्यूल खत्म होने के कारण वह समय पर टेक आफ नहीं कर सका। और दोनों मंत्री एक घंटा 10 मिनट तक श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय में बैठे रहे। वहीं शाम 5 बजकर 54 मिनट पर सड़क के रास्ते दोनों मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया की कुछ प्राब्लम के कारण सड़क के रास्ते जाना पड़ा है। भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि उनके हेलिकाप्टर का ईधन समय से नहीं आ पाया। मेदिनीनगर में जाम के कारण ईंधन नहीं आ पाया। रविवार को रक्षा मंत्री का जम्मू में कई कार्यक्रम है। जिसके कारण रात में स्टे करने की जगह सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला लिया गया। अब वे सड़क के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वहीं रांची में मौजूद वायुसेना का एयर क्राफ्ट वाराणसी जाएगा।

Related Articles