Home » Rajnagar Maternal Death Case : राजनगर में जच्चा-बच्चा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिली सांसद जोबा माझी, 4.20 लाख रुपये का सौंपा चेक

Rajnagar Maternal Death Case : राजनगर में जच्चा-बच्चा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिली सांसद जोबा माझी, 4.20 लाख रुपये का सौंपा चेक

Jharkhand Hindi News : उपायुक्त ने पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई एवं पति को आउटसोर्स के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

by Rajeshwar Pandey
Rajnagar Maternal Death Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सराईकेला खरसवां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह, राजनगर बीडीओ मलय कुमार बुधवार को हाथीसिरिंग गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सांसद और उपायुक्त ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

पीड़ित परिवार को सौपी सहायता राशि

इस दौरान सांसद जोबा माझी के हाथों पीड़ित परिवार के आश्रित को राज्य सरकार की ओर से प्राप्त चार लाख रुपये एवं तत्काल सहायता राशि के रूप में 20 हजार कुल चार लाख बीस हजार रुपये का दो चेक सौंपा।

दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा- उपायुक्त

उपायुक्त ने पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई एवं पति को आउटसोर्स के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच जारी है। एक चिकित्सक को निलंबित किया जा चुका है। आगे की जांच के क्रम में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Read Also- JAC 12th Result 2026 LIVE : झारखंड जैक 12वीं का रिजल्ट जारी, छोटी कुमारी, श्वेता प्रसाद और राशिदा नाज बनी टॉपर

Related Articles

Leave a Comment