Home » सावधान! गूगल मैप के सहारे दौड़ रही कार पुल में गिरी, तीन की मौत

सावधान! गूगल मैप के सहारे दौड़ रही कार पुल में गिरी, तीन की मौत

गूगल मैप के सहारे चलते चले जा रहे कार के चालक को इस बात का तनिक भी आभास नहीं था कि जीपीएस जिस पुल का रास्ता बता रहा है, वह बाढ़ के पानी में बह चुका है, पुल के आगे का रास्ता नहीं है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यूपी: अगर आप कही आने जाने के लिए अक्सर गूगल मैप का इस्तेमाल करते है तो सावधान हो जाने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं कि हर बार गूगल का बताया हुआ रास्ता सही दिशा में ले जा रहा हो। गूगल मैप का सहारा लेकिन अपने विवेक का इस्तेमाल भी जरूर करें। शनिवार को गूगल मैप का सहारा लेकर जा रही एक कार बरेली में टूटे पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार तीन युवकों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई।

कार चालक को नहीं था आभास, बह चुका है पुल

दरअसल गूगल मैप के सहारे चलते चले जा रहे कार के चालक को इस बात का तनिक भी आभास नहीं था कि जीपीएस जिस पुल का रास्ता बता रहा है, वह बाढ़ के पानी में बह चुका है, पुल के आगे का रास्ता नहीं है। वह तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते रहे। ऐसे में कार पुल के उस हिस्से में पहुंची जहां आगे का रास्ता नहीं था और कार पुल से 22 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई।

पुल पर नहीं था कोई भी चेतावनी बोर्ड या अवरोधक

तीनों युवक अजीत, नितिन और अमित रविवार को फर्रुखाबाद में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। फर्रुखाबाद निवासी अजीत और नितिन रिश्ते में चचेरे भाई थे। वही टैक्सी मैनपुरी के अमित चला रहे थे। अजीत ने शनिवार को रास्ते की जानकारी ना होने की बात फर्रुखाबाद के राजेश सिंह (जिनकी बेटी के विवाह में वह शामिल होने जा रहे थे) उन्हें फोन पर बताई थी। साथ ही यह कहा था कि वह गूगल मैप के सहारे समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे। लेकिन रास्ते में कोई भी चेतावनी का बोर्ड नहीं लगा था। वहां पर एक अवरोधक के लिए 2 फीट की दीवार बनी थी, जो काफी पहले टूट चुकी थी।

गांववालों ने दी पुलिस को सूचना

22 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण तीनों युवक रातभर उसी हालत में कार में ही पड़े रहे। खल्लपुर गांव के कुछ लोग सुबह खेतों की तरफ गए तो पुल के नीचे कार देखी। कार के आस-पास का पानी खून से लाल दिखाई देने पर गांव वालो ने पुलिस को सूचित किया।

मृतकों के मोबाइल से ही दी गई परिजनों को खबर

पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। कार में मिले मोबाइल पर गूगल मैप पर रास्ता शो कर रहा था। कार में मिले आईडी से उसमें सवार लोगों की पहचान हुई व उनके मोबाइल से ही परिजनों को खबर की गई।

2022 में ही बह गया था पुल

फरीदपुर से जोड़ने वाला रामगंगा पुल अगस्त 2022 में ही बाढ़ के पानी में आधा बह चुका है। सेतु निगम द्वारा निर्मित 700 मीटर के इस पुल का दातागंज का छोर ठीक हालत में है, लेकिन उसके विपरीत दिशा का फरीदपुर का छोर बह चुका है।

Related Articles