Home » RBI को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रशियन भाषा में लिखा है ईमेल

RBI को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रशियन भाषा में लिखा है ईमेल

इससे पहले भी बीते नवंबर आरबीआई के कस्टमर केयर सेंटर पर ऐसी ही धमकी भरी कॉल आई थी। सुबह 10 बजे कॉल करने वाले ने दूसरी साइड से कहा कि वो लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बोल रहा है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : बीते कई दिनों से देश में जगह-जगह से बम से उड़ाने की धमकी जैसे ईमेल भेजे जाने की खबरें आ रही हैं। हवाई जहाजों और स्कूलों के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मेल रशियन लैंग्वेज में लिखा गया है, जिसे रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भेजा गया है।

नवंबर में भी आया था धमकी भरा कॉल

मेल आने के बाद से प्रशासन चौकन्ना हो गया है और मुंबई पुलिस ने एमआरए पुलिस स्टेशन में इस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है। इससे पहले भी बीते नवंबर आरबीआई के कस्टमर केयर सेंटर पर ऐसी ही धमकी भरी कॉल आई थी। सुबह 10 बजे कॉल करने वाले ने दूसरी साइड से कहा कि वो लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बोल रहा है। इसके बाद धमकी देने वाले ने यह कहते हुए फोन रख दिया कि पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है।

मुंबई जोन-1 के डीसीपी ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर रशियन भाषा में एक ईमेल आय़ा है, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। माता रामाबाई पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली के 40 स्कूलों को आ चुका धमकी भरा ईमेल

दिल्ली के दो जाने-माने स्कूलों सहित कुल 40 स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे ईमेल रिसीव हुए। सुबह 7 बजे दिल्ली फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई और स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रों को वापस घर भेज दिया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें इमरजेंसी बताकर घर भेज दिया गया। इन धमकियों को दिल्ली पुलिस ने झूठा बताया था, लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था।

Related Articles