Home » Jharkhand Murder : झारखंड में हैरान करने वाला मामला : बेटी ने कर दी पिता की हत्या

Jharkhand Murder : झारखंड में हैरान करने वाला मामला : बेटी ने कर दी पिता की हत्या

by Anand Mishra
Murders in Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोनमंजरा मांझी टोली में बेटी ने अपने ही पिता की धारदार करनी से मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोनमेंजरा के मांझीटोली निवासी सोमारू बड़ाइक नामक व्यक्ति की बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सोमारू बड़ाइक राजमिस्त्री का काम करता था। किसी बात को लेकर सोमारु की बेटी उससे गुस्सा गई और उसने धारदार करनी (ईंट जोड़ाई में सहायक उपकरण) से अपने पिता पर धड़ाधड़ हमला कर दिया। इससे सोमारू खून से लथपथ हो गया।

वह अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर भागा। वह बेटी के हमले से बचने के लिए पड़ोस के घर में घुस गया, लेकिन उसने पड़ोसी के आंगन में पहुंचकर दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह जब लोगों ने उसका शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर घटना की सूचना के बाद कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि शमी आलम भी घटनास्थल पहुंचकर हालत का जायजा लिया।

तरह तरह की हो रही चर्चा

इस घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया है। लोग कह रहे हैं कि आज के जमाने में बेटे इस तरह की घटना को अंजाम देते हुए देखे-सुने जा रहे थे, लेकिन अब बेटियां भी ऐसा कर रही हैं। वहीं, पड़ोसी लड़की की मानसिक स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि क्या किसी की दिमागी हालत इतनी बिगड़ सकती है कि वह अपने पिता की ही जान ले लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस क्या करती है। क्या लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा या पुलिस उसका इलाज कराएगी।

Read Also- Lucknow Massacre : लखनऊ में परिवार की हत्या करने वाले अरशद ने पुलिस से पूछा : ‘सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन आए…’

Related Articles