Home » Naxal murder : नक्सलियों ने अपहरण के बाद जंगल में की हत्या, पुलिस चला रही है सर्च अभियान

Naxal murder : नक्सलियों ने अपहरण के बाद जंगल में की हत्या, पुलिस चला रही है सर्च अभियान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : चतरा और लातेहार के सीमांत जंगल में रविवार को एक व्यक्ति का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से वार कर हत्या दी गई है। हत्या का आरोप नक्सलियों पर लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। नक्सलियों को शक था कि युवक पुलिस की मुखबिरी करता है। इसी शक पर युवक का नक्सलियों ने अपहरण किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। शव मिलने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही चतरा एसपी विकास पांडे पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया है। यही नहीं, जांच पड़ताल करने के बाद एसपनी ने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। जिस युवक की हत्या की गई है वह टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुवा गांव का रहने वाला विष्णु साव है। बताते हैं कि विष्णु साव सुबह तड़के मवेशी लेकर जंगल गया था। रास्ते में विष्णु का चार-पांच नकाबपोश लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता आधुनिक हथियारों से लैस थे। इसी वजह से कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने विष्णु साव का अपहरण किया वह नक्सली हैं। अपहरण के बाद विष्णु साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटनास्थल टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर पर स्थित जंगल से सटा है। सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी के निर्देश पर इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। हर तरफ पुलिस तैनात कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि इस हत्याकांड में नक्सलियों का हाथ है। पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या की गई है। एसपी विकास पांडे, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन और टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Read also Indian Army drones : भारतीय सेना में शामिल होंगे आधुनिक ड्रोन, ड्रेन क्षमता बढाने में जुटा भारत

Related Articles