Home » Jamshedpur Accident : जमशेदपुर के जेम्को में सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत स्कूटी सवार पिता व उनकी पुत्री की मौत, बेटा घायल

Jamshedpur Accident : जमशेदपुर के जेम्को में सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत स्कूटी सवार पिता व उनकी पुत्री की मौत, बेटा घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बारीगोड़ा, जनता पथ निवासी कृष्णा कुमार शर्मा (38) अपनी बेटी अंजलि कुमारी (19) और बेटे विक्की कुमार (18) के साथ रात करीब 1 बजे टाटानगर स्टेशन गए थे। अंजलि को रांची में आयोजित MTS परीक्षा देने जाना था और उसे क्रिया योग एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण तीनों घर लौट रहे थे। जेम्को चौक के पास अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्णा कुमार और अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कृष्णा कुमार जोजोबेड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे, जबकि अंजलि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। विक्की कुमार 9वीं कक्षा का छात्र है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Read also – Sucide: सोनारी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Articles