Home » Gangster Aman Sahu : तीन महीने से रायपुर की जेल में बंद था अमन

Gangster Aman Sahu : तीन महीने से रायपुर की जेल में बंद था अमन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा के पास पुलिस इनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साहू मारा गया अमन छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल में तीन महीने से बंद था। अमन साहू तब मारा गया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। जबकि एटीएस का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है। जिसका मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है, जब झारखंड एटीएस की टीम अमन साहू को रायपुर से रांची लेकर आ रही थी। इस दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा के पास पुलिस वाहन पर अमन साहू गिरोह के सदस्यों ने उसको छृुड़ाने के मकसद से बम से हमला कर दिया। एक बम लगते ही वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। उसके बाद अमन साहू एटीएस के एक जवान का इंसास राइफल छीनकर भागने लगा। इस दौरान एटीएस जवानों ने उसको सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरु कर दी।जो एटीएस के एक जवान को लगी। उसके बाद जवाबी फायरिंग में अमन साहू एटीएस की गोली से मारा गया। घटना के बाद एटीएस ने पलामू पुलिस को सूचना दी। सूचना के आलोक में पलामू पुलिस वहां पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरु कर दिया गया है। घटनास्थल पर किसी बाहरी के जाने पर रोक लगा दी गयी है। जबकि एंबुलेंस से घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा गया।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन घटनास्थल पर पहुंची थीं। हालांकि इस संबंध में अबतक पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि गैंगस्टर अमन साहू पिछले तीन महीने से रायपुर के जेल में बंद था। रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर हुए हमले और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम के मर्डर मामले में पूछताछ करने अमन साहू को रांची लाया जा रहा था। इस दौरान यह घटना घटी।

Related Articles