जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जमशेदपुर डीसी ऑफिस के सभागार में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने की। इस बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची मंडल कारा और घाटशिला उप कारा की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जेल में 5 जी जैमर लगाने का फैसला किया गया है ताकि कैदी जेल में मोबाइल फोन का इस्कारा नहीं कर सकें। परिसर में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव और मरम्मत कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था के निर्देश गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए घाघीडीह, साकची और घाटशिला कारागारों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बंदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया गया ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
कारागारों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए गए, जिनमें शामिल हैं:
– 4G और 5G जैमर की स्थापना
– वॉकी-टॉकी की उपलब्धता – वॉच टॉवर पर पर्याप्त सुरक्षाबल की तैनाती
– पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने
– पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने सुरक्षा ऑडिट एवं औचक निरीक्षण के निर्देश
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नियमित रूप से कारागारों, उपकारागारों, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण और रेड करने के निर्देश दिए गए। सूचनातंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनिल चंद्रा, डीएसपी, जेल अधीक्ष समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Read also – Jamshedpur Solar Energy : 375 में से 57 घरों में ही लगाया जा सका सोलर पैनल

