जमशेदपुर : बागबेड़ा में लाल बिल्डिंग के पास सब्जी बाजार में भीषण आग लगी है। आग की चपेट में आने से सब्जी बाजार में मौजूद कई दुकानें जलकर राख हो गईं। बताते हैं कि दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि शायद किसी ने सिगरेट पीने के बाद जमीन पर फेंक दिया हो, और सूखे पत्तों से आग लग गई हो। आग लगने के बाद सब्जी बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। बताते हैं कि अग्निशमन विभाग समय से नहीं पहुंच सका। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचा। सब्जी बाजार की अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं। एक दुकानदार ने बताया कि यहां दर्जनों दुकानें थीं। दुकानदारों ने बताया कि होली की वजह से सब्जी बाजार बंद था। सारे लोग घर में थे। किसी ने फोन कर बताया कि सब्जी बाजार में आग लग गई है। इसके बाद दुकानदार भाग कर पहुंचे। तब तक लगभग आधी दुकान जल चुकी थीं।

Read also – Woman Killed : परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुदाना में मिली महिला की लाश, परिजनों में मातम

