- 54 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार होगा खत्म
लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। इस वर्ष बोर्ड ने तय समयसीमा के भीतर ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के नतीजे 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई तिथि घोषित नहीं की है।
15 दिनों में पूरा हुआ 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन
बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मूल्यांकन कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सिर्फ 15 दिनों के भीतर किया गया। इस कार्य के लिए लगभग 1.5 लाख शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में 25,56,992 छात्र शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में 25,77,733 छात्र परीक्षा में बैठे थे। बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं।
कहां और कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जाएं।
- UP Board 10th Result 2024 या UP Board 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
कब जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 अप्रैल के बाद किसी भी दिन यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से यूपी बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें।
आधिकारिक वेबसाइट पर रहें अपडेट
बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी सूचना या लेटेस्ट अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

