- शोक की लहर : CM योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को मिलेगा चार लाख रुपये का मुआवजा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम की मार ने फिर एक बार कहर बरपा दिया। बीते गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 22 लोगों की जान चली गई, जबकि 45 मवेशियों की मौत और 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा यूपी: राहत आयुक्त कार्यालय की विस्तृत रिपोर्ट:
राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति की भयावह घटनाएं सामने आई हैं।
आकाशीय बिजली से हुई मौतें:
फतेहपुर और आजमगढ़ में 3-3 मौतें
फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में 2-2 मौतें
गाजीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 1-1 मौत
आंधी-तूफान से मौतें:
बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में 1-1 जनहानि
पशुहानि के आंकड़े भी भयावह:
आंधी और बिजली गिरने से मवेशियों की मौत के मामले भी सामने आए हैं:
गाजीपुर में 17 पशुहानि
चंदौली में 6
बलिया में 5
अम्बेडकरनगर, बलरामपुर और गोंडा में 3-3
सुल्तानपुर में 2
अमेठी, कन्नौज और गोरखपुर में 1-1
फतेहपुर में आग लगने से 3 पशुहानि
मकान क्षति की घटनाएं:
तेज आंधी और बिजली गिरने से कई घरों को नुकसान पहुंचा:
गाजीपुर, सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी में 2-2 मकान क्षति
बलिया, गोंडा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ और मऊ में 1-1 मकान को नुकसान
सरकारी सहायता का विवरण:
राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि निम्नानुसार है:
बड़े दुधारू पशु के नुकसान पर – ₹37,500
छोटे दुधारू पशु – ₹4,000
बड़े गैर-दुधारू पशु – ₹32,000
छोटे गैर-दुधारू पशु – ₹20,000
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाएं और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने पशुहानि से प्रभावित किसानों और पशुपालकों को भी अनुमन्य सहायता दिलाने का निर्देश दिया है।

