Home » Bihar Weather Report : बिहार के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना

Bihar Weather Report : बिहार के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना

by Rakesh Pandey
jharkhand-weather-update- (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। एक ओर जहां तेज गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर वज्रपात (ठनका) ने ग्रामीण इलाकों में जानलेवा रूप ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए आज, 14 अप्रैल को भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी है।

बिहार मौसम अलर्ट : 27 जिलों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में ठनका गिरने और मूसलाधार बारिश की संभावना है, वे इस प्रकार हैं :

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और गया।

इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को खुले क्षेत्रों में न जाने की और सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान : 19 अप्रैल तक बना रहेगा अस्थिर मौसम

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार के अनुसार, यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। 19 अप्रैल तक राज्य में कभी तेज धूप, तो कभी भारी बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर ग्रामीण इलाकों में ठनका की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं।

बिहार में मौसमी सिस्टम की स्थिति

मौसम में इस अस्थिरता का मुख्य कारण मौसमी तंत्रों की सक्रियता है। IMD द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार :

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर सक्रिय है।

द्रोणिका रेखाएं दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से विदर्भ होते हुए तेलंगाना और झारखंड से होकर उत्तर तटीय ओडिशा तक फैली हुई हैं।

16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से बिहार में व्यापक वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है।

आगामी 48 घंटे का बिहार मौसम अपडेट


नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, किशनगंज, अररिया, सुपौल, दरभंगा, शेखपुरा, पटना, रोहतास जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कैमूर, रोहतास, सीवान, भोजपुर, बक्सर, पश्चिम चंपारण, जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ead Also-Jharkhand weather alert : कुछ जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

Read Also-Jharkhand weather alert : कुछ जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

Related Articles