Home » Pahalgam Terror Attack :  भारत-पाक तनाव : नवाज शरीफ की शहबाज को दो टूक -‘भारत से मत उलझो, शांति से हल निकालो’

Pahalgam Terror Attack :  भारत-पाक तनाव : नवाज शरीफ की शहबाज को दो टूक -‘भारत से मत उलझो, शांति से हल निकालो’

नवाज शरीफ ने शहबाज से कहा कि पाकिस्तान को अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता के माध्यम से मसला सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से घबराए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मुलाकात की है। इस दौरान भारत के कड़े रुख और संभावित कार्रवाई को लेकर शहबाज ने नवाज को विस्तार से जानकारी दी।

नवाज शरीफ की सलाह: ‘भारत के खिलाफ संयम बरतो’

सूत्रों के अनुसार, उमरा निवास पर हुई इस बैठक में शहबाज शरीफ ने नवाज को बताया कि भारत किस तरह से पाकिस्तान पर एक्शन ले रहा है। इस पर नवाज ने स्पष्ट तौर पर कहा कि “शांत रहने में ही पाकिस्तान का भला है। उन्होंने छोटे भाई से आग्रह किया कि मंत्रियों और नेताओं को भड़काऊ बयान देने से रोका जाए ताकि हालात न बिगड़ें।

राजनयिक वार्ता पर नवाज की ज़ोरदार पैरवी

बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नवाज शरीफ युद्ध के बजाय राजनयिक समाधान के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु संपन्न देशों के बीच टकराव आत्मघाती हो सकता है। नवाज ने शहबाज से यह भी कहा कि पाकिस्तान को अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता के माध्यम से मसला सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

‘भारत ने पानी रोका, हालात युद्ध जैसे’- शहबाज की चिंता

शहबाज शरीफ ने बैठक में बताया कि कैसे भारत द्वारा पानी रोके जाने के फैसले ने पाकिस्तान की स्थिति को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम पाकिस्तान की आर्थिक और कृषि व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। नवाज ने इस पर जवाब दिया कि ‘संघर्ष की बजाय शांति की राह अपनाओ’, यही पाकिस्तान के हित में है।

Read Also- Seraikela Violence : सरायकेला में धर्म परिवर्तन और निकाह के मामले से नीमडीह की घटना में आया नया मोड़

Related Articles