Home » Jharkhand Weather Alert : झारखंड मौसम अलर्ट : 20 जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert : झारखंड मौसम अलर्ट : 20 जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

by Rakesh Pandey
weather-update-imd-issued-orange-alert-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों के लिए शुक्रवार, 2 मई को वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष 20 जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। इसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र-रांची के अनुसार, राज्य में मौसमी गतिविधियां तेज होंगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

रांची मौसम रिपोर्ट : आंशिक बादल, हल्की से मध्यम बारिश के आसार

राजधानी रांची में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद के दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

ट्रफ लाइन और चक्रवात के कारण बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में राजस्थान से लेकर केरल तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए गुजर रही है। इसके अतिरिक्त, बांग्लादेश में एक चक्रवाती संरचना बनी हुई है, जिसका असर झारखंड सहित देश के कई राज्यों के मौसम पर पड़ रहा है। इस सिस्टम के कारण गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

झारखंड के इन 20 जिलों में होगी बारिश और वज्रपात

गुमला

लोहरदगा

सिमडेगा

पश्चिमी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम

सरायकेला-खरसावां

खूंटी

रांची

रामगढ़

बोकारो

हजारीबाग

कोडरमा

गिरिडीह

धनबाद

देवघर

जामताड़ा

दुमका

गोड्डा

साहिबगंज

पाकुड़

झारखंड में कहां-कितनी हुई बारिश | Jharkhand Rainfall Report
शहर का नाम : वर्षा (मिलीमीटर में)
रांची : 12.6 मिमी
जमशेदपुर : 07.8 मिमी
बोकारो : 24.4 मिमी
देवघर : 09.0 मिमी
हजारीबाग : 24.5 मिमी
खूंटी : 08.5 मिमी
सिमडेगा : 03.0 मिमी

झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अत्यधिक सक्रिय रहेगा। वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। येलो अलर्ट के तहत विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर खुले में काम करने वाले लोगों के लिए।

Read Also- Jharkhand Weather : झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट : बंगाल के चक्रवात का दिखेगा असर, जारी हुआ ऑरेंज Alert

Related Articles