Home » Muzaffarpur Firing News : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, चाय की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग

Muzaffarpur Firing News : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, चाय की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग

घटना के बाद मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 7 खोखे बरामद किए गए।

by Rakesh Pandey
Jamshedpur-Jugsalai-Gang-War
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल गेट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस खौफनाक वारदात में चर्चित जमीन कारोबारी मोहम्मद जावेद की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी राजू साह गंभीर रूप से घायल है।

Firing at Tea Stall: चाय की दुकान पर बैठे थे जावेद और राजू, अचानक हुई फायरिंग

घटना मंगलवार देर शाम की है जब मोहम्मद जावेद और राजू साह चाय की दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मोहम्मद जावेद को चार गोलियां लगीं, जबकि राजू साह को दो गोलियां लगी हैं।

Crime Scene Forensics and Police Investigation: मौके से बरामद हुए 7 गोली के खोखे, फरार हैं हमलावर

घटना के बाद मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 7 खोखे बरामद किए गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और तफ्तीश तेज कर दी गई है।

जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक मोहम्मद जावेद विवादित जमीनों का दाखिला-खारिज कराने का काम करता था। उसका नेटवर्क मुशहरी अंचल से लेकर डीसीएलआर कार्यालय तक फैला हुआ था। पुलिस को संदेह है कि किसी जमीन विवाद के चलते ही यह वारदात हुई है।

Town DSP Seema Devi Confirms Land Link: स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क, डीएसपी ने दी जानकारी

टाउन डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि जावेद और राजू जमीन के काम से जुड़े हुए थे। दोनों जिला स्कूल गेट के पास चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।”

मित्र ने दी सूचना, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मोहम्मद जावेद के दोस्त इकबाल हुसैन ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि जावेद को गोली मारी गई है। हम अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू साह की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Read Also- Jharkhand Ranchi Crime News : हरमू नदी किनारे मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Related Articles