Ranchi : कक्षा दस की सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन (एसएसई) 2026 में जिले के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। डीपीएस रांची की छात्रा प्रण्या प्रिया ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टापर बनी हैं। वहीं, टेंडर हार्ट स्कूल रांची सौरव कुमार और डीपीएस रांची की छात्रा साधना आर्या ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान जबकि जेवीएम श्यामली की काशवी राय और डीपीएस रांची के धैर्य बर्नवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
शाम 5 बजे जैसे ही सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम घोषित किया छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक स्कूलों का रूख करने लगे। स्कूल प्रबंधन ने अपने टापर्स को बधाई और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
यह सिलसिला देर शाम तक चला और स्कूल परिसर में छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों की भीड़ बनी रही। वहीं, सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने अपने अपने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

