चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में थाना के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मुन्डुएदेल गांव में सोमवार को आबकारी विभाग व पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के नकली शराब, भारी मात्रा में की खाली बोतल, स्टीकर, ढक्कन समेत अन्य सामान जब्त किए गए। बरामद नकली शराब की बोतल पर इंपीरियल गोल्ड, ब्लैक गोल्ड, ब्लैक टाइगर का स्टीकर सटा हुआ पाया गया है। वहीं, पुलिस की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया।
छापेमारी में 277 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 200लीटर कच्चा स्पिरिट, 100 लीटर बोतलबंद करने के लिए तैयार शराब,1000 पीस खाली बोतल, 500 पीस ढक्कन और 5000 पीस स्टीकर तथा अन्य सामान जब्त किए गए हैं।
इस संबंध में सहायक आयुक्त निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा के मुन्डुएदेल गांव में एक घर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही है। उनके नेतृत्व में छापेमारी की गई। घर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नकली शराब, स्पिरिट, ढक्कन, स्टीकर प्लास्टिक का खाली बोतल व स्पिरिट से भरा ड्रम व खाली ड्रम बरामद कर चाईबासा लाया गया। नकली शराब गांव-गांव के दुकानों में सप्लाई की जाती है। वहीं मुर्गापाड़ा आदि में शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है। नकली शराब फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
छापेमारी में जब्त सामग्री
- 277 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
- 200 लीटर कच्चा स्पिरिट
- 100 लीटर तैयार नकली शराब
- 1000 खाली शराब बोतलें
- 500 ढक्कन
- 5000 ब्रांडेड स्टीकर
- प्लास्टिक ड्रम और अन्य निर्माण सामग्री
Read Also: सारंडा जंगल से बरामद हुआ ओडिशा से लूटा गया विस्फोटक

