Home » Jamshedpur World Environment Day : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व ‘Words of Telco’ पुस्तक का लोकार्पण

Jamshedpur World Environment Day : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व ‘Words of Telco’ पुस्तक का लोकार्पण

लेखक डॉ. मिथिलेश द्विवेदी ने पक्षियों और सांपों पर आधारित अपने अध्ययन से प्रेरित एक स्वनिर्मित लघु फिल्म भी प्रस्तुत की, जो बेहद रोचक व ज्ञानवर्धक रही।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवसमनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सारिका सिंह समेत क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर विविध प्रकार के छायादार एवं फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया।

पौधरोपण में नारियल, जामुन, आम, नींबू, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए। इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी अपने साथ लाए पौधों को कॉलेज परिसर में रोपा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‘Words of Telco’ पुस्तक का लोकार्पण

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में पर्यावरण विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य डॉ. राजू कुमार ने शिरकत की।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मिथिलेश दत्त द्विवेदी, डॉ. आरएन मिश्रा (कृषि विश्वविद्यालय), प्रो. ब्रजेश कुमार, डॉ. एसएन ठाकुर, डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. रुचिका तिवारी, डॉ. शोभा देवी, डॉ. सविता पॉल समेत कई गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश दत्त द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Words of Telco’ का भव्य लोकार्पण किया गया। पुस्तक में उन्होंने अपने 30 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव और शिक्षण जीवन के दौरान प्राप्त ज्ञान को संकलित किया है। लेखक का परिचय डॉ. रुचिका तिवारी ने प्रस्तुत किया।

वृक्षारोपण का ऐतिहासिक महत्व और आधुनिक संदर्भ

प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने स्वागत भाषण में वृक्षारोपण की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शेरशाह सूरी के जमाने से लेकर आज तक वृक्षारोपण की परंपरा हमारे समाज की उपयोगिता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जीवन के संतुलन एवं पृथ्वी पर जीवन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण नितांत आवश्यक है। मुख्य अतिथि डॉ. राजू कुमार ने कॉलेज परिसर में हो रहे हरियाली अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि यह परिसर उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की याद दिलाता है।

पक्षी व सर्प जीवन पर बनी विशेष शैक्षणिक फिल्म का प्रदर्शन

लेखक डॉ. मिथिलेश द्विवेदी ने पक्षियों और सांपों पर आधारित अपने अध्ययन से प्रेरित एक स्वनिर्मित लघु फिल्म भी प्रस्तुत की, जो बेहद रोचक व ज्ञानवर्धक रही। इस फिल्म ने विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण के प्रति रुचि को गहरा किया।

शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य शिक्षकों में डॉ. पियाली विश्वास, डॉ. नूर दानिश, डॉ. एस. खान, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. मुन्ना मुखी, डॉ. इरशाद खान (बीएड विभाग) तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में चंदन कुमार, संजय यादव, जोबा टुडू, प्रभात कुमार पांडेय, स्वाति, ज्योति कुमारी, नाजिश मंसूर प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार रवानी ने किया।

Read Also: West Singhbhum: जिला टॉपर बनी मारवाड़ी प्लस टू की राजश्री

Related Articles