Home » Delhi Crime : पुलिस हिरासत से लुटेरे ने की भागने की कोशिश, आरोपी ने पहली मंजिल से लगाई छलांग

Delhi Crime : पुलिस हिरासत से लुटेरे ने की भागने की कोशिश, आरोपी ने पहली मंजिल से लगाई छलांग

Delhi Crime : सुभाष प्लेस थाने में पूछताछ के दौरान सौरभ अहमद ने की भागने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती के बाद अब न्यायिक हिरासत में

by Anurag Ranjan
delhi -police -crackdown -2025-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली पुलिस के सुभाष प्लेस थाने में 11 जुलाई 2025 को पूछताछ के दौरान एक घटना सामने आई, जब 28 वर्षीय लाल बाग, आजादपुर निवासी आरोपी सौरभ अहमद ने फरार होने कि कोशिश की। सौरभ ने थाने की पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसे तुरंत भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

जिला के डीसीपी ने बताया कि सौरभ अहमद एक लूट के मामले में वांछित था। यह मामला 21 मार्च का है। इसमें 4.5 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में चार आरोपियों रोशन (31), आशीष (23), गणेश शॉ (24), और सौरभ अहमद (28) को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 2,52,000 रुपये बरामद किए गए थे। सौरभ अहमद, जो पहले फरार था, को 23 जून को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से गिरफ्तार किया गया था। 5 जुलाई को उसकी टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड की गई और आगे की जांच के लिए 5 दिन की पुलिस हिरासत ली गई थी।

पुलिस भागने की कोशिश के बाद सौरभ के खिलाफ एक नया मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सौरभ को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 12 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also: FIRE NEWS: द्वारका के रेडिसन ब्लू होटल में आग, कोई हताहत नहीं

Related Articles