Home » Sahibganj ‍‍Body Found : सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को मिला युवक का शव, तूरी टोला में फैली दहशत

Sahibganj ‍‍Body Found : सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को मिला युवक का शव, तूरी टोला में फैली दहशत

Jharkhand Hindi News : पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

by Rakesh Pandey
Sahibganj ‍‍Body Found
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: साहिबगंज जिले के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज श्रीराम चौकी के तुरी टोला गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में युवक का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को दिखा शव

जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के एक पुराने कुएं में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीरवाबाड़ी थाना पुलिस को दी।

Sahibganj ‍‍Body Found : शव की पहचान रोशन तूरी के रूप में हुई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकला गया। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले रोशन तूरी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sahibganj ‍‍Body Found : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसा है या इसमें कोई आपराधिक साजिश शामिल है।

स्थानीय ग्रामीणों में भय और असमंजस

घटना के बाद से गांव में भय और असमंजस का माहौल है। कई ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Read Also- Jharkhand Crime : हजारीबाग में कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Related Articles