Home » Jamshedpur Murder: बागबेड़ा में युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jamshedpur Murder: बागबेड़ा में युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

by Mujtaba Haider Rizvi
birsa nagar dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पश्चिमी घाघाडीह पंचायत स्थित जटा झोपड़ी कांच फुटबॉल मैदान के पास नदी तट पर सोमवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान बागबेड़ा कॉलोनी, रोड नंबर 5, क्वार्टर संख्या 20/01 निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पहचान सुनिश्चित की।

शव मिलने की खबर फैलते ही नदी तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।मृतक के बड़े भाई दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि विजय सोमवार सुबह करीब 8 बजे डीवी रोड पर देखा गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि विजय इतनी दूर पैदल नहीं आ सकता, वह जरूर किसी के साथ यहां तक आया होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विजय को तैरना आता था, इसलिए उसके डूबने की बात गले नहीं उतरती।

दिलीप ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि विजय का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला और यह घटना संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। उन्होंने थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की तह तक जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।विजय चार भाइयों में सबसे छोटा था और किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके असामयिक और रहस्यमय मौत से परिजन सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Read also – Jamshedpur Crime: पटमदा में जमीन विवाद को लेकर युवक पर लाठी से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

,

Related Articles