Home » Home Guard Recruitment Drive: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में युवक से ज्यादा युवतियां

Home Guard Recruitment Drive: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में युवक से ज्यादा युवतियां

Home Guard Recruitment Drive:कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में होम गार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो दिनों तक चला।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : Homeguard Recruitment Drive: कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर के तत्वावधान में आयोजित होम गार्ड की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह दो-दिवसीय कार्यक्रम 18 और 19 जुलाई को चक्रधरपुर के शांति नगर मैदान सिलफोड़ी में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 287 अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

105 युवक जबकि 182 युवतियों ने लिया भाग
गत 18 जुलाई को 105 युवकों ने शारीरिक परीक्षा दी, जबकि 19 जुलाई को 182 युवतियों ने भाग लिया। युवतियों की यह बड़ी संख्या दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी वे देश सेवा के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त कर समाज, राज्य और देश की प्रगति में योगदान देने हेतु आगे बढ़ रही हैं। उनका यह उत्साह और जज़्बा सचमुच प्रेरणादायक है।

दौड़, शॉटपुट, ऊंची व लंबी कूद में शामिल हुए युवा
शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की दक्षता परखने के लिए रनिंग, शॉटपुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसे इवेंट्स कराए गए। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों को होम गार्ड की तैयारी के लिए गहन प्रशिक्षण भी दिया गया था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अनुभवी पदाधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। जिन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सही मार्गदर्शन दिया।

पदाधिकारियों ने बढ़ाया जोश
इस मौके पर मुख्य रूप से संस्थान के उपाध्यक्ष और फिजिकल प्रशिक्षक दया सागर केराई, अध्यक्ष और पूर्व सैनिक माझी राम जामुदा, पूर्व सैनिक सह इटोर पंचायत मुखिया सोमनाथ कोया, पूर्व सैनिक राम बोदरा और कार्यालय सचिव हेमंत सामड सिकंदर सोय, आर्मी के JEO बिर सिंह पुरती उपस्थित रहे। इन सभी ने युवाओं के जोश की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

20 जुलाई से शुरू होगी भर्ती के लिए प्रक्रिया
गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो रही है। इसको लेकर युवाओं में काफी जोश है। भर्ती से पहले प्रतिभागियों की शारिरिक दक्षता परीक्षा ली गई। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles