Home » RANCHI NEWS: अबुआ सरकार में आदिवासी सर्वाधिक पीड़ित, 11 को भाजपा करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन

RANCHI NEWS: अबुआ सरकार में आदिवासी सर्वाधिक पीड़ित, 11 को भाजपा करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार (हेमंत सरकार) के कार्यकाल में गरीब आदिवासी सबसे ज्यादा लूटे और पीटे जा रहे हैं। उन्होंने सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच और नगड़ी रैयतों की जमीन वापसी की मांग करते हुए घोषणा की कि भाजपा 11 सितंबर को राज्य के सभी 216 प्रखंडों में प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल के नाम से बीडीओ को ज्ञापन सौंपेगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या को पुलिस मुठभेड़ का नाम देकर छुपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन और पत्थर तस्करी माफिया के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हांसदा को साजिशन हटाया गया। उनके अनुसार, अगर राज्य सरकार मानती है कि पुलिस निर्दोष है तो सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है?

सरकार किसानों को कर रही बेदखल

नगड़ी भूमि विवाद पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रैयतों से जमीन छीनकर रिम्स 2 बनाने की सरकार की जिद आदिवासी समाज के खिलाफ अन्याय है। उन्होंने याद दिलाया कि 1950 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि उनकी जमीन नहीं ली जाएगी। बावजूद इसके, आज सरकार किसानों को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने पर आमादा है।

हरमू के बेघरों से की मुलाकात

इसके अलावा बाबूलाल मरांडी ने हरमू बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान से बेघर हुए लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाती है लेकिन झारखंडियों को उजाड़ रही है। बरसात के मौसम में सैकड़ों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं कर रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विस्थापित लोगों को राहत नहीं दी गई तो वे उन्हें लेकर मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और वहीं रहेंगे।


Related Articles