Khunti News: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाडेय सिंह मंगलवार (16 सितंबर) को तोरपा प्रखंड के कोचा गांव में क्लाइमेट स्मार्ट विलेज का शिलान्यास करेंगी।
इस अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था प्रदान की ओर से किया जा रहा है, जिसमें स्नेडर इलेक्ट्रिक इंडिया फाउंडेशन और कोंचा ग्राम सभा का सहयोग रहेगा।
संस्था के वरिष्ठ अधिकारी रवि ने बताया कि क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, सिंचाई सुविधा, सोलर पावर प्रोसेसिंग यूनिट और आर्थिक सशक्तिकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

