Home » Jamshedpur News : कपाली पुलिस ने चार फरार अपराधियों को दबोच कर भेजा जेल, त्योहारों को देखते हुए की गई कार्रवाई

Jamshedpur News : कपाली पुलिस ने चार फरार अपराधियों को दबोच कर भेजा जेल, त्योहारों को देखते हुए की गई कार्रवाई

सात दिनों के भीतर जिन वारंटियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया, उनके खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
kapali police arresting (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जमशेदपुर से सटे कपाली क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत की गई।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की, जिसमें फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सात दिनों के भीतर जिन वारंटियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया, उनके खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस सख्ती से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि त्योहारों का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे। यह कदम इस संदेश को मजबूत करता है कि कानून से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता और उन्हें जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Read also Ghatshila By-Election : उपचुनाव की तैयारी का जायजा लेने घाटशिला पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, चेकपोस्ट होंगे चिन्हित

Related Articles