Home » Jamshedpur News: घाटशिला में अवैध शराब की पांच भट्ठियां की गईं ध्वस्त, शराब ज़ब्त कर उत्पाद विभाग ने पांच लोगों पर की FIR

Jamshedpur News: घाटशिला में अवैध शराब की पांच भट्ठियां की गईं ध्वस्त, शराब ज़ब्त कर उत्पाद विभाग ने पांच लोगों पर की FIR

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार 27 सितम्बर 2025 को एसडीओ घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर निरीक्षक ( उत्पाद) रामदास भगत के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

घाटशिला थाना क्षेत्र के हीरागंज में इस कार्रवाई के दौरान 5 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। छापेमारी में लगभग 2500 किलोग्राम जावा महुआ बर्बाद किया गया है और 50 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई।भट्ठी संचालकों दिनेश भुइयां, अरविंद कर्मकार, अशोक नायक, परमेश्वर भुइयां एवं बलराम भुइयां के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी टीम में मो. गुफरान (अवर निरीक्षक उत्पाद), जिला पुलिस बल एवं गृह रक्षक शामिल थे। विभाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles