Home » Chaibasa News : मझगांव में डोभा में मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका

Chaibasa News : मझगांव में डोभा में मिली किशोर की लाश, हत्या की आशंका

तड़के लगभग 4:30 बजे पड़ोस के ही रिश्ते के चाचा घर आए और लवसन को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

by Reeta Rai Sagar
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित मनरेगा योजना के डोभा से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सिल्फोड़ी गांव निवासी लवसन दिग्गी के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि लवसन की हत्या कर शव को मनरेगा योजना के डोभा में फेंक दिया गया।

पड़ोस के चाचा तड़के लगभग 4:30 बुला कर ले गए थे : संजय दिग्गी

मृतक के बड़े भाई संजय दिग्गी ने बताया कि गुरुवार तड़के लगभग 4:30 बजे पड़ोस के ही रिश्ते के चाचा घर आए और लवसन को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

दिन भर खोजबीन में परिजनों के साथ रहा पड़ोसी चाचा

परिवार और ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी खोजबीन की। खोजबीन में वह चाचा भी साथ था, जो लवसन को बुलाकर ले गया था। शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने डोभा में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच वह आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया-मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Also Read: XLRI Jamshedpur: नैतिकता और बिजनेस परस्पर विरोधी नहीं, एक दूसरे के पूरक हैं : डॉ संजय प्रधान

Related Articles