Home » Jamshedpur Baal Mela : बच्चों को मोबाइल व टेलीवीजन से दूर करने के लिए बाल मेला जैसे प्रोग्राम जरूरी : राज्यपाल

Jamshedpur Baal Mela : बच्चों को मोबाइल व टेलीवीजन से दूर करने के लिए बाल मेला जैसे प्रोग्राम जरूरी : राज्यपाल

Jamshedpur Baal Mela : चतुर्थ बाल मेला में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, 40 पन्नों वाली स्मारिका का किया विमोचन

by Mujtaba Haider Rizvi
Governor emphasizes importance of child fairs to reduce children's mobile and television addiction in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची के बोधि मैदान स्थित चतुर्थ बाल मेला में बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे। यहां उन्होंने 40 पन्नों वाली स्मारिका का विमोचन किया। इसके बाद बाल मेला में मौजूद बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बच्चे टीवी और मोबाइल की दुनिया में कैद होकर रह गए हैं। बच्चे समाज से कटते जा रहे हैं। इसलिए इन बच्चों के मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए बाल मेला जैसे आयोजनों की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि वह जब से झारखंड में आए हैं, स्कूलों के कई कार्यक्रम में जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए उन्हें पता चला है कि झारखंड में बच्चों में असीमित प्रतिभा है। यहां के बच्चों में खेलकूद के प्रति भी गहरी रुचि तो है ही प्रकृति के प्रति भी उनके अंदर गहरा सम्मान है। राज्यपाल ने लोगों से कहा कि आज के दौर में बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।

बालिका शिक्षा मजबूत परिवार की आधारशिला बनती है। महिला शिक्षित है तो परिवार शिक्षित होगा। राज्यपाल ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाएं जहां हर बच्चा शिक्षा में रुचि रखे। राज्यपाल ने कहा कि बालमेला में उन्हें शिक्षित मासूमियत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षित कर नागरिकों को सशक्त बनाना है। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दिया जा रहा है। एनीमिया और कुपोषण जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने की कोशिश हो रही है। झारखंड में भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों में बेहतर पोषण और उनकी शिक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

बाल मेले में पहुंचने पर राज्यपाल का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गेट पर स्वागत किया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की छात्रों ने राज्यपाल के स्वागत में बैंड बजा कर उनकी अगवानी की। बैंड के साथ ही आगे-आगे चलते हुए राज्यपाल मंच पर पहुंचे। मंच पर विधायक सरयू राय समेत कई लोगों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद स्वागत भाषण गोविंद दोदराजका ने दिया। इसके पहले बच्चों के लिए तीरंदाजी समेत अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

राज्यपाल को भेंट की गई पोट्रेट

कलाकार दीपांकर कर्मकार ने राज्यपाल संतोष गंगवार का पोट्रेट बनाया है। इसे राज्यपाल को भेंट किया गया। राज्यपाल ने अपनी पोट्रेट काफी पसंदी की। बाल मेला का चित्र कलाकार विप्लव दा ने बनाया है। यह चित्र भी राज्यपाल को भेंट किया गया। मेला संयोजक मनोज कुमार सिंह, कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में विनोद राय, मंटू सिंह, आदित्य मुखर्जी, अमरप्रीत सिंह काले, मुरलीधर केडिया, सुधांशु ओझा आदि मौजूद थे।

Read Also: Jamshedpur News : बारीडीह में MLA पूर्णिमा साहू ने 38 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन, बोलीं—बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रयास जारी रहेंगे

Related Articles