Home » Tata Company Protest : जमशेदपुर में TATA कंपनी के खिलाफ आंदोलन में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बैकफुट पर, नहीं हुआ कंपनी गेट का घेराव

Tata Company Protest : जमशेदपुर में TATA कंपनी के खिलाफ आंदोलन में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बैकफुट पर, नहीं हुआ कंपनी गेट का घेराव

by Mujtaba Haider Rizvi
Tata company protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने बर्मामाइंस में कंपनी गेट का घेराव करने का ऐलान किया था। कंपनी गेट का घेराव करने का आंदोलन रविवार से शुरू होना था। लेकिन बस्ती बचाओ संघर्ष समिति बैकफुट पर आ गई है। उसने रविवार को कंपनी गेट का घेराव करने का इरादा खत्म कर दिया।

इसकी जगह समिति ने एक सभा का आयोजन किया। सभा में भी ज्यादा लोग नजर नहीं आए। इससे समिति का आंदोलन कमजोर पड़ गया है। समिति के नेता रामबाबू तिवारी ने लोगों को बताया कि इस मामले में डीसी ने हस्तक्षेप किया है और 10 दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन समिति को दिया है। इसीलिए कंपनी गेट का घेराव नहीं किया गया। उनका कहना है कि 10 दिनों में अगर समस्या हल नहीं हुई तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

सड़क जाम और प्रदूषण को लेकर होना था आंदोलन

गौरतलब है कि बर्मामाइन्स में टाटानगर रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर काफी जाम लगता है। सड़क के दोनों किनारे पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके अलावा, ईस्ट प्लांट बस्ती के लोग इसलिए नाराज हैं कि कथित तौर पर कंपनी की तरफ से फैलाया गया प्रदूषण उनके घरों तक पहुंच गया है। इसी को लेकर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का ऐलान किया था।

Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी, डीसी ने करनडीह में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Related Articles