Home » Jamshedpur News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में दुलाल भुइयां और झामुमो आमने-सामने, मामला पहुंचा SSP आफिस

Jamshedpur News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में दुलाल भुइयां और झामुमो आमने-सामने, मामला पहुंचा SSP आफिस

झामुमो नेताओं ने साकची में एसएसपी ऑफिस पहुंच कर दुलाल पर की कार्रवाई की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भुइयांडीह में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। झामुमो नेताओं के सीतारामडेरा में पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद दुलाल भुइयां ने झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल और मोहन कर्मकार पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को झामुमो नेता एसएसपी ऑफिस पहुंचे। झामुमो के नेताओं ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सीतारामडेरा थाना में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं प्रमोद लाल और मोहन कर्मकार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत जो केस दर्ज कराया है, वह बेबुनियाद है। झामुमो नेताओं ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रशासन दोनों नेताओं प्रमोद लाल और मोहन कर्मकार को सुरक्षा मुहैया कराए। इस ज्ञापन में कहा गया है कि दुलाल भुइयां ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अभद्र टिप्पणी की थी।

इस मामले में झामुमो नेता प्रमोद लाल ने सीतारामडेरा थाने में दुलाल भुइयां के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मांग की गई है कि इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।गौरतलब है कि टाटा स्टील यूआईएसएल ने 27 नवंबर को भुइयांडीह से अतिक्रमण हटाया था। सड़क किनारे की 40 दुकान तोड़ दी गई थी। इसी को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। रोड जाम भी किया। इसी मुद्दे को लेकर दुलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी की थी।

इसके बाद झामुमो नेताओं प्रमोद लाल और मोहन कर्मकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुलाल भुइयां पर निशाना साधा था। बाद में प्रमोद लाल और मोहन कर्मकार ने सीतारामडेरा थाने में दुलाल भुइयां के खिलाफ मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसी के जवाब में दुलाल भुइयां ने प्रमोद लाल और मोहन कर्मकार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। झामुमो के नेता इसी मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे।

Related Articles