Home » Hazaribag-mine-collapse : हजारीबाग में कोयला खदान हिस्सा ट्रक पर गिरा, दो मजदूर फंसे

Hazaribag-mine-collapse : हजारीबाग में कोयला खदान हिस्सा ट्रक पर गिरा, दो मजदूर फंसे

by Anand Mishra
Hazaribag mine collapse
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribag (Jharkhand) : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक खदान का हिस्सा ट्रक पर गिरने से दो मजदूर फंस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के कमांड क्षेत्र में उस समय हुई, जब खदान का एक हिस्सा कोयला ढोने वाले वाहन पर गिर गया।

बचाव अभियान जारी

बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि ट्रक में फंसे श्रमिकों की पहचान सुनील यादव (30) और राजू पासवान (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। एक अन्य व्यक्ति को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया और उसे यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंधेरा व कोहरे के कारण रात में नहीं निकाले जा सके श्रमिक

एसडीपीओ ने बताया कि फंसे श्रमिकों को कोयला श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन, अंधेरा और कोहरे के कारण शनिवार रात नहीं निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद खदान में काम करने वाले मजदूरों ने कोयला खनन का काम रोक दिया।

Related Articles