Home » Tata Steel UISL News MD : टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी बने अतुल कुमार भटनागर

Tata Steel UISL News MD : टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी बने अतुल कुमार भटनागर

by Anand Mishra
Atul Kumar Bhatnagar Tata Steel UISL MD
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) के प्रबंध निदेशक (Managing Director) पद पर अतुल कुमार भटनागर को नियुक्त किया गया है। वह टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस में जेनरल मैनेजर (GM) ओएमक्यू पद पर कार्यरत थे। भटनागर आईएल-2 स्तर के अधिकारी हैं। बता दें कि टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रहे ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के बाद से यह पद रिक्त था। भटनागर 1 जनवरी 2026 से टीएसयूआईएसएल के एमडी का पदभार संभालेंगे।

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने जारी किया आदेश

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक सह सीईओ टीवी नरेंद्रन के आदेश से अतुल कुमार भटनागर को टाटा स्टील यूआईएसएल का एमडी बनाया गया है। कंपनी में एमडी के रूप में भटनागर का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। दूसरी ओर नोवामुंडी माइंस में जीएम के पद पर भुवनेश्वर के चीफ रेसीजेंट एक्जीक्यूटिव (CRI) देबाशीष झा को पदस्थापित किया गया है।

Read Also: Hazaribagh: राजनीतिक शिष्टाचार और संवेदनशीलता पर फिर उठे सवाल, नेताओं की सार्वजनिक प्रतिक्रिया बनीं विवाद का कारण

Related Articles